नव वर्ष के पहले दिन रेंज मीरजापुर में 225 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट व अन्य अपराधों में की गयी बड़ी कार्यवाही-

नव वर्ष के पहले दिन रेंज मीरजापुर में 225 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट व अन्य अपराधों में की गयी बड़ी कार्यवाही-

जिसमें सम्पत्ति सम्बन्धी अपराध में 40 , मादक पदार्थ में 14 , गोतस्करी में 41, महिला सम्बन्धी अपराध में 02 कुल 97 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की बड़ी कार्यवाही
*32 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल कर की गयी कार्यवाही
*53 अभियुक्तो के खिलाफ गैंग पंजीकरण की कार्यवाही की गयी
*गुण्डा एक्ट में रेंज स्तर पर कुल 43 अभियुक्तो के खिलाफ की गयी कार्यवाही
*धारा 14(1) गैगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत एक प्रकरण में 55 लाख 77 हजार 850 रूपये की चल अचल सम्पत्ति का किया गया जब्तिकरण

शासन/पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “आर0पी0 सिंह” के निर्देशन में शान्ति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध नववर्ष के पहले दिन बड़ी कार्यवाही की गयी। रेन्ज मीरजापुर पुलिस द्वारा नव वर्ष के पहले दिन ही गिरोह बन्द अपराधों तथा अन्य अपराधों को अंजाम देने वाले कुल 225 अभियुक्तों के खिलाफ बडी कार्यवाही की गयी ।
जिसमें जिसमें सम्पत्ति सम्बन्धी अपराध में 40 , मादक पदार्थ में 14 , गोतस्करी में 41, महिला सम्बन्धी अपराध में 02 कुल 97 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट की बडी कार्यवाही की गयी साथ ही परिक्षेत्र स्तर पर 32 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल कर की कार्यवाही की गयी, 53 अभियुक्तो के खिलाफ गैंग पंजीकरण की कार्यवाही की गयी तथा गुण्डा एक्ट में रेंज स्तर पर कुल 43 अभियुक्तो के खिलाफ कार्यवाही की गयी व धारा 14(1) गैगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत एक प्रकरण में कुल 55 लाख 77 हजार 850 रूपये की चल- अचल सम्पत्ति का जब्तिकरण किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपदो में घटित हो रहे अपराधों को लेकर रेन्ज स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है साथ ही महिला सम्बन्धी अपराध व शातिर अपराधियों तथा गैंग बनाकर अपराध करने वालों पर खास तौर पर कार्यवाही की जा रही है। ऐसे अभियुक्तों की चल-अचल सम्पत्तियों की भी जांच की जा रही है साथ ही अवैध क्रियाकलापों से अर्जित सम्पत्तियों पर जब्तीकरण की कार्यवाही भी अमल में लायी जा रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]