नववर्ष पर 15 साइबर ठगी पीड़ितों को ₹21.75 लाख की राशि वापस, वर्ष 2025 में ₹75 लाख से अधिक का रिफंड-

साइबर अपराध पर सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलतानववर्ष पर 15 साइबर ठगी पीड़ितों को ₹21.75 लाख की राशि वापस, वर्ष 2025 में ₹75 लाख से अधिक का रिफंड-

नववर्ष के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध से पीड़ित नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की गई। जनपदीय साइबर सेल सोनभद्र एवं थानों पर गठित साइबर सेल के प्रभावी एवं त्वरित प्रयासों से साइबर फ्राड के 15 पीड़ितों को कुल ₹21,75,675/- (इक्कीस लाख पचहत्तर हजार छह सौ पचहत्तर रुपये) की धनराशि चेक के माध्यम से वापस कराई गई।उक्त सभी पीड़ितों को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा व्यक्तिगत रूप से चेक प्रदान कर उनकी खोई हुई धनराशि लौटाई गई, जिससे पीड़ितों के चेहरों पर संतोष एवं पुलिस के प्रति विश्वास की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

राशि वापस पाने वाले पीड़ितों का विवरण इस प्रकार हैराहुल कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी लोको कॉलोनी चोपन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्रसुखबिन्दर सिंह पुत्र करनेल सिंह, निवासी NCL खड़िया, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्रमो0 असलम, निवासी शिवजी नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्रइन्दिरा कुमारी, निवासिनी करमा, थाना करमा, जनपद सोनभद्रसौरभ नन्दा, निवासी हिंडालको कॉलोनी रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्रदुन्ना पद्मावती, निवासिनी पिपरी, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्रज्योति विश्वकर्मा, निवासिनी रामपुर बरकोनिया, थाना रामपुर बरकोनियां, जनपद सोनभद्रसत्यप्रकाश त्रिपाठी, निवासी NTPC कॉलोनी रिहन्द नगर, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्रअनुज कुमार मिश्रा, निवासी थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्रअनिल कुमार पुत्र बुद्धिराम यादव, निवासी सलखन बरवा टोला, थाना चोपन, जनपद सोनभद्रपूजा गुप्ता पुत्री रामसाग गुप्ता, निवासिनी ग्राम कुरहुल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्रपटेल कुमार, निवासी ओबरा बाजार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रमहादेव सिंह, निवासी ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रराजू पुत्र रामसुन्दर, निवासी ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्रसन्तोष कुमार यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद यादव, निवासी पुरानी सब्जी मंडी, अनपरा बाजार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्रवर्ष 2025 के दौरान जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा साइबर अपराध के मामलों में कुल ₹75,00,000/- (पचहत्तर लाख रुपये) से अधिक की धनराशि पीड़ितों को सकुशल वापस कराई गई है, जो साइबर अपराध के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस की सतत प्रतिबद्धता एवं प्रभावी कार्यवाही का प्रमाण है।*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]