थाना पिपरी पुलिस द्वारा 37 वर्ष पुराने मुकदमे में 01 वांछित/वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना पिपरी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिपरी के कुशल नेतृत्व में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।

उक्त अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस द्वारा 37 वर्ष पुराने मुकदमे में फरार चल रहे 01 नफर वारण्टी अभियुक्त अभय राज सिंह पुत्र मुकुल सिंह, निवासी विजयपुर, थाना विन्ध्यांचल, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 54 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]