सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना मोहाना पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनसुनवाई किया गया
दिनांक 27-12-2025 जनपद सिद्धार्थनगर

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर थाना मोहाना पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनसुनवाई किया गया । समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा मोहाना चौराहा पर किया गया कम्बल वितरण ।

आज दिनांक 27-12-2025 को जनपद सिद्धार्थनगर के थाना मोहाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) का आयोजन किया गया । जिसमें जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा जनसुनवाई किया गया । थाना दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । उक्त थाना दिवस में उपजिलाधिकारी सदर, थानाध्यक्ष मोहाना सहित राजस्व/पुलिस के अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद में चल रही कड़कड़ाती सर्दी को देखते हुए मोहाना चौराहा पर गरीब, असहाय, वृद्धजनों एवं जरूरतमंद लोगो को कम्बल वितरित किए गए ।
