थाना बदलापुर पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री करने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

थाना बदलापुर पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री करने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार-

प्रभारी निरीक्षक श्री शेष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उ0नि0 श्री गोविन्द मौर्या द्वारा मय हमराही कर्मचारीगण के दिनेश जनरल स्टोर बहद ग्राम घनश्यामपुर में प्रतिबन्धित चायनीज मांझा की बिक्री की सूचना मुखबिर खास द्वारा प्राप्त हुयी । जिसके क्रम में दिनेश जनरल स्टोर घनश्यामपुर से अभियुक्त आशीष जायसवाल पुत्र दिनेश चन्द्र जायसवाल निवासी धनश्यामपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर के कब्जे से प्रतिबन्धित 2.900 कि0ग्रा0 चायनीज मांझा व सिन्थेटिक्स तागा बरामद करते हुए अभियुक्त को समय 19.10 बजे दिनांक 24.12.2025 को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 525/25 धारा 223(B)293/125BNS 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 पंजीकृत कर अभियुक्त आशीष जायसवाल पुत्र दिनेश चन्द्र जायसवाल निवासी धनश्यामपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर के विरूद्ध अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. आशीष जायसवाल पुत्र दिनेश चन्द्र जायसवाल निवासी धनश्यामपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 525/25 धारा 223(B)293/125BNS 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986
बरामदगी का विवरण-
1. प्रतिबन्धित 2.900 कि0ग्रा0 चायनीज मांझा व सिन्थेटिक्स तागा
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 श्री शेष कुमार शुक्ला थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 गोविन्द मौर्या थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
3. का0 जितेन्द्र यादव थाना बदलापुर जनपद जौनपुर ।
4. का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]