अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना पिपरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना पिपरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

आज दिनांक 24.12.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार द्वारा थाना पिपरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर संधारित अभिलेखों, अभिरक्षा व्यवस्था, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस, लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं की प्रगति, भोजनालय कक्ष तथा थाना परिसर की साफ-सफाई आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण उपरांत थाना प्रभारी पिपरी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाए रखने, अभिलेखों के समुचित संधारण, विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित टीम को निर्देशित किया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। महिलाओं की चौपाल, जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं अन्य माध्यमों से महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी जाए। साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र पर प्राप्त महिलाओं से संबंधित प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए।

कम्बल वितरण
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देश पर थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक दायित्व के तहत असहाय एवं जरूरतमंद बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण का उद्देश्य ठंड के प्रकोप से प्रभावित जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत प्रदान करना एवं पुलिस के जनसेवक स्वरूप को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। कंबल प्राप्त कर बुजुर्गों द्वारा पुलिस प्रशासन की इस मानवीय पहल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]