अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर में मंगलवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण

दिनांक-23.12.2025
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन जौनपुर में मंगलवार परेड की ली गयी सलामी, तत्पश्चात किया गया निरीक्षण-

आज दिनांक-23.12.2025 को श्री आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर द्वारा पुलिस लाइन जौनपुर परेड ग्राउंड पर मंगलवार की परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया,

तत्पश्चात् जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए ड्रिल कराया गया। परेड के उपरान्त विभिन्न शाखाओं शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल, कैन्टीन, पुलिस लाइन परिसर में भ्रमण कर साफ सफाई इत्यादि का निरीक्षण किया गया।

आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओ0आर0 किया गया तथा अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सोशल मीडिया सेल
जनपद-जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]