ग्राम पंचायत कोटा के प्रधान प्रमोद तिवारी का सराहनीय कदम, ग्रामीणों को मिली राहत की उम्मीद

ग्राम पंचायत कोटा के प्रधान प्रमोद तिवारी का सराहनीय कदम, ग्रामीणों को मिली राहत की उम्मीद

संवाददाता राजू यादव

शक्तिनगर, सोनभद्र।ग्राम पंचायत कोटा के ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी ने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को लेकर एक सराहनीय पहल की है। तेलगवा से खड़िया तक जाने वाले मार्ग पर लगातार बढ़ रहे प्रदूषण, सड़क की बदहाल स्थिति और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानियों को देखते हुए उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की है।

प्रधान प्रमोद तिवारी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कोटा से खड़िया तक का मार्ग भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वहीं कोयला व राख परिवहन से उड़ने वाली धूल के कारण क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिसका सीधा असर बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

प्रमुख मांगें

ग्राम प्रधान द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन से निम्न मांगें की गई हैं—

कोटा से खड़िया मार्ग का शीघ्र मरम्मत कार्य

शक्तिनगर से खड़िया तक स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था

प्रतिदिन सड़क की सफाई हेतु स्वीपिंग मशीन का संचालन

धूल नियंत्रण के लिए नियमित पानी का छिड़काव
तथा नई आरसीसी सड़क का निर्माण किया जय

ग्रामीणों में खुशी

प्रधान के इस कदम से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से वे इस समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन पहली बार जनप्रतिनिधि ने इसे गंभीरता से उठाकर संबंधित प्रबंधन तक आवाज पहुंचाई है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि यदि मांगों पर जल्द अमल हुआ तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और आवागमन सुगम होगा।

जनहित में मजबूत पहल

ग्राम प्रधान प्रमोद तिवारी का यह प्रयास न केवल जनहित में है, बल्कि यह दिखाता है कि यदि जनप्रतिनिधि संवेदनशीलता के साथ समस्याओं को उठाएं तो समाधान की राह प्रशस्त हो सकती है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें एनटीपीसी प्रबंधन के निर्णय पर टिकी हैं कि कब तक इन मांगों पर कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत दी जाती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]