प्रतिबन्धित मांझा की बिक्री करने वालों 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
प्रतिबन्धित मांझा की बिक्री करने वालों 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
कुल 1.840 किग्रा0 प्रतिबन्धित मांझा बरामद

प्रभारी निरीक्षक सिकरारा के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेश कुमार तिवारी मय हमराही द्वारा ग्राम पुरानी सिकरारा में प्रतिबन्धित मांझा की बिक्री की सूचना पर अभियुक्त जितेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 नन्दलाल निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जौनपुर के कब्जे से प्रतिबन्धित मांझा भिन्न भिन्न रंग में 01.195 (एक किलो एक सौ पनचानवे ग्राम) बरामद करते हुए अभियुक्त को समय 20.30 बजे दिनांक 20.12.2025 को गिरफ्तार किया गया।
तथा अभियुक्त मोहर्रम अली पुत्र स्व0 रोजन अली निवासी ग्राम मेहदी थाना सिकरारा जौनपुर के कब्जे से प्रतिबन्धित मांझा 645 ग्राम बरामद करते हुए अभियुक्त को समय 20.45 बजे दिनांक 20.12.2025 को गिरफ्तार किया गया।
जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 450/25 धारा 223बी,293,125 बीएनएस व धारा 5 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त गण के विरूद्ध अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तारअभियुक्त गण का नाम पता-
1.जितेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 नन्दलाल निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना सिकरारा जौनपुर
2.मोहर्रम अली पुत्र स्व0 रोजन अली निवासी ग्राम मेहदी थाना सिकरारा जौनपुर
बरामदगी का विवरण
प्रतिबन्धित मांझा कुल 1.840 Kg
अपराधिक इतिहास अभियुक्त-
मु0अ0सं0 450/25 धारा 223बी,293,125 बीएनएस व धारा 5 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम थाना सिकरारा जनपद जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1.उ0नि0 कमलेश कुमार तिवारी थाना सिकरारा जौनपुर ।
2.कां0 जितेन्द्र यादव थाना सिकरारा जौनपुर ।
3.कां संजय यादव थाना सिकरारा जौनपुर ।
