धूल प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
संवाददाता राजू यादव

शक्ति नगर सोनभद्र। एनटीपीसी परियोजना 800 मेगावाट परियोजना के निर्माण हेतु बी एच एल द्वारा निजी कंपनियों को कार्य सौपा गया है। जो की बलिया नाला रिंग रोड जीआईसी स्कूल के समीप से बैचिंग प्लांट से कंक्रीट तैयार कर एनटीपीसी प्लांट में पहुंचाने का कार्य कर रही है। परंतु भारी वाहनों के आवागमन से राहगिरियों एवं ग्रामीण स्कूल के बच्चों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिससे त्रस्त ग्रामीणों ने शनिवार को निजी कंपनियों के वाहनों को रोक कर विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों का कहना है कि एनटीपीसी आवासीय परिसर व आसपास के इलाकों में धूल प्रदूषण से त्रस्त है। एवं ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर कंपनियां निहमतह पानी छिड़कावों का सफाई का अगर ध्यान दें तो आने-जाने वाले राहग्रियों को एवं स्कूल के बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत की सामना नहीं करना पड़ेगा। इनके विरोध से उपस्थित हुए चिल्काटाड् के ग्राम प्रधान हीरालाल जी के द्वारा कंपनी के प्रबंधक को एवं अधिकारियों को बुलाया गया और उनसे यह बातें रखी गई कंपनी के अधिकारियों द्वारा यह स्वीकार किया गया की हम निमतह पानी की छिड़काव एवं सफाई का ध्यान रखेंगे। जो कि इतनी मांगों के बाद चिल्काटाड् के प्रधान जी के द्वारा प्रदर्शन को खत्म कराया गया सुचारू रूप से आवागमन चालू किया गया ।
