Sonbhadra:सेवा समर्पण संस्थान का कल्याण आश्रम परिचय वर्ग

Sonbhadra:सेवा समर्पण संस्थान का कल्याण आश्रम परिचय वर्ग

टी. एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला(सोनभद्र) अखिल भारतीय वनवासी करण आश्रम से संबंध सेवा समर्पण संस्थान पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रांत का कल्याण आश्रम परिचय वर्ग 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक भाऊराव बनवासी सेवा केंद्र डाला में चल रहा था, जिसका शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। बता दें कि सेवा समर्पण संस्थान जनजाति समाज के धर्म और संस्कृति परंपरा को देखते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता है तथा जनजाति समाज के रीति रिवाज के अनुसार सर्वांगीण विकास का कार्य कर रहा है। इस दौरान अखिल भारतीय सह युवा प्रमुख व सह क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद, अखिल भारतीय सह खेल कूद प्रमुख व प्रांत संगठन मंत्री पंकज, क्षेत्र खेलकूद प्रमुख जितेंद्र, प्रांत नगरी कार्य प्रमुख धीरेंद्र पाठक, प्रांत श्रद्धा जागरण प्रमुख शिवप्रसाद, जिला संगठन मंत्री रविंद्र कुमार, डॉ लाल जी सुमन, नवीन, सुरेंद्र बरनवाल, विभाग संगठन मंत्री मदन मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]