थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा पोक्सो एक्ट से संबंधित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः
शाहगंज #जौनपुर
थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा पोक्सो एक्ट से संबंधित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 20.08.2025 को 17 वर्षीय बालिका को शिवा निषाद पुत्र करन निषाद निवासी अड़ंगापुर थाना कोतवाली जनपद कन्नौज हाल पता रविदास नगर महादेव मंदिर के सामने थाना कोतवाली गंगा घाट जनपद उन्नाव ने अपनी प्रेम जाल में फंसा कर तथा बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया वादी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर मु0अ0स0 300/2025 धारा 137(2),87 भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत था बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तारी का विवरणः-
दिनांक 16.12.2025 को समय 07:35 बजे उ0नि0 मुन्ना लाल शर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शिवा निषाद पुत्र करन निषाद निवासी अड़ंगापुर थाना कोतवाली जनपद कन्नौज हाल पता रविदास नगर महादेव मंदिर के सामने थाना कोतवाली गंगा घाट जनपद उन्नाव को रोडवेज शाहगंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त शिवा निषाद पुत्र करन निषाद निवासी अड़ंगापुर थाना कोतवाली जनपद कन्नौज हाल पता रविदास नगर महादेव मंदिर के सामने थाना कोतवाली गंगा घाट जनपद उन्नाव से घटना के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहा हैं कि मेरी बातचीत होती थी।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-300/2025 धारा-137(2),87,64 भारतीय न्याय संहिता 2023 व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शिवा निषाद पुत्र करन निषाद निवासी अड़ंगापुर थाना कोतवाली जनपद कन्नौज हाल पता रविदास नगर महादेव मंदिर के सामने थाना कोतवाली गंगा घाट जनपद उन्नाव
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.प्र0नि0के0के0 सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 मुन्ना लाल शर्मा थाना शाहगंज जौनपुर।
3.उ0नि0 लौहर यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
4.हे0का0 संतोष कुमार यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
