थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम ने 12 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये शातिर चोर को किया गिरफ्तार

थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम ने 12 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये शातिर चोर को किया गिरफ्तार-

प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 15.12.2025 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-165/2025 धारा-303(2) बीएनएस थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर से सम्बन्धिंत चोर व चोरी गये माल की तलाश में सघन चेकिंग की जा रही थी कि सुबह लगभग 07.50 बजे पर रजनीपुर हाईवे के पास से चोर को चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया। नाम पता पूछने पर चोर ने अपना नाम महताब पुत्र मुन्ना खान नि0 ग्राम बहरीपुर खुर्द (खानपुर) थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर बताया। जिसको मौके से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
महताब पुत्र मुन्ना खान नि0 ग्राम बहरीपुर खुर्द (खानपुर) उम्र थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
बाडी कवर खुली मोनो ब्लाक मोटर दो भागों में अलग अलग, ढक्कन बाडी कवर 2, ढक्कन कवर 2, पम्प कवर मय धुर्रा मय बैरिंग सहित, खुला तांबा का तार एक बण्डल वजन करीब 1 kg
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
उ0नि0 रामदुलार यादव थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
हे0का0 विश्वेष द्विवेदी थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
का0 रामविलास यादव थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।
का0 गंगेश यादव थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]