भारत साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा

भारत साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. 5 टी20 मैचों की इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया 2-1 से आगे है.

अब चौथा मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, तो चलिए जानते हैं कि इकाना स्टेडियम में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड कैसा है.

इकाना में खेला गया है 6 टी20 इंटरनेशनल मैच

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अब तक कुल 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 3 टी20 मैच टीम इंडिया ने खेले हैं. जबकि 3 मैच अफगानिस्तान ने खेले हैं, क्योंकि इकाना स्टेडियम अफगानिस्तान का होम ग्राउंड रहा है. अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां 3 टी20I मैच खेले हैं.

लखनऊ में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कुल 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन तीनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल किया है. भारत ने अपना पहला टी20 मैच यहां साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. भारत ने इस मैच में 71 रनों से जीत दर्ज किया था. इसके बाद 2022 में यहां भारत श्रीलंका की भिड़ंत हुई थी. तब भारतीय टीम ने 62 रनों से मैच को जीती थी. इसके बाद आखिरी बार इस मैदान पर भारत ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इस मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज किया था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]