सोनभद्र: गुरमुरा मछली हैचरी फार्म हाउस पर चोरों का धावा, लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

सोनभद्र: गुरमुरा मछली हैचरी फार्म हाउस पर चोरों का धावा, लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
हाथीनाला (सोनभद्र) थाना चोपन के गुरमुरा क्षेत्र स्थित एक मछली हैचरी फार्म हाउस पर बीते शुक्रवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई चोरों ने लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ करते हुए मौके से फरार हो गए, शनिवार को गार्ड के द्वारा चोरी के संबंध में चोपन पुलिस को तहरीर दिया गया है।

थाना चोपन के गुरमुरा क्षेत्र स्थित मां अमिला मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र ( मछली हैंचरी फार्म हाउस) पर ड्यूटी कर रहे गार्ड कमला गोड़ द्वारा शनिवार को चोपन पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि बीते शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे के आस–पास तीन-चार व्यक्ति आये एवं हैंचरी पर रखे तीन बड़े हन्डी,जाल 4 पीस कुर्सी, 2 पीस समर सेबल का कापर का केवल, 100 मी० पैनल सोलर का वायर पूरे सेट का कापर तार एवं मेरी साइकिल एवं बड़ा भगौना, बाल्टी, जैकेट कपड़ा सारा सामान कीमत करीब एक लाख रूपये का सामान चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया । गार्ड को शनिवार की सुबह जानकारी हुई तो हैचरी फार्म के मैनेजर राजाराम को अवगत कराया गया तो राजाराम द्वारा सीसीटीवी की फुटेज चेक करने पर पता चला कि बीते शुक्रवार की करीब रात 11 बजे चोरी हुई है जो चोरी की वारदात और चोरी करने वालों की तस्वीर वीडियो सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई ।जिसकी सूचना डायल 112 पुलिस को और थाना चोपन को मौखिक सूचना देने के बाद गार्ड द्वारा लिखित तहरीर देकर चोपन पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मामले में थाना प्रभारी चोपन कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि चोरी के संबंध में तहरीर मिली है जिसमे जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]