बरवाटोला में सड़क जर्जर,ग्रामीण परेशान मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बरवाटोला में सड़क जर्जर,ग्रामीण परेशान

मरम्मत की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

बभनी क्षेत्र के बरवाटोला गांव में रामलाल बियार के घर से डूमरहर मस्जिद तक दो किलोमीटर सम्पर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी गिट्टी के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क की स्थिति बदतर हो गई है। यह मार्ग बरवाटोला को चपकी शीश टोला मार्ग से जोड़ता है। दुसरी तरफ डूमरहर होते हुए किरवानी छत्तीसगढ़ को जोड़ता है।लगभग 20 से 25 वर्ष पूर्व बनी इस सड़क की उसके बाद से कोई मरम्मत नहीं हुई है। अब सड़क पर केवल उखड़ी हुई गिट्टी ही दिखाई देती है और इसका अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर इतने अधिक गड्ढे हो गए हैं कि वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो गया है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।

इस स्कूल जाने वाले छात्रों को भी रोजाना खराब सड़क से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनकी सुरक्षा और समय पर स्कूल पहुंचने की चिंता बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है और कई सालों से कोई मरम्मत या निर्माण कार्य नहीं हुआ है। ग्रामीण कन्हैयालाल गुप्ता, रामप्यारे, रामलाल, चन्द्र प्रकाश, संतोष, राजेन्द्र आदि ने प्रदर्शन किया
इन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए सड़क के निर्माण और मरम्मत कार्य को तत्काल शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार कार्य नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]