यूनियन की जीत की प्रथम वर्षगांठ पर चोपन में भव्य चेतना रैली का हुआ आयोजन।

यूनियन की जीत की प्रथम वर्षगांठ पर चोपन में भव्य चेतना रैली का हुआ आयोजन।

संवाददाता सद्दाम कुरेशी

चोपन/सोनभद्र – रेल कर्मचारी यूनियन ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन की जीत की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को चोपन में चेतना रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान चोपन रेलवे ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष संतोष कुमार दुबे ने यूनियन की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यूनियन की प्रमुख मांगें—पुरानी पेंशन बहाली, रेलवे में निजीकरण पर रोक, जर्जर रेलवे आवासों में सुधार, तथा लालफीताशाही और कर्मचारियों के शोषण को समाप्त करना को लेकर यूनियन निरंतर संघर्षरत है। चेतना रैली के दौरान रेलवे स्टेशन, बुकिंग ऑफिस, विद्युत कार्यालय समेत विभिन्न रेल कार्यस्थलों का भ्रमण किया गया और कर्मचारियों को यूनियन की गतिविधियों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर अलारसा के शाखा सचिव जावेद अख्तर, संगठन सचिव रोशन सोनार, शंभू कुशवाहा, रोहित कुमार, आनंद कुमार, सूरज कुमार, मुकेश कुमार, कृष्ण ठाकुर, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव सहित दर्जनों रेल कर्मचारी उपस्थित रहे और यूनियन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम उत्साह, जोश और एकता के साथ संपन्न हुआ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]