थाना कोन पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना कोन पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल मार्गदर्शन में थाना कोन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग तथा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमों का गठन कर विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान बस स्टैण्ड कोन के पास ग्राम कोन में चेकिंग के उपरांत थाना कोन के मु0अ0सं0-240/25, धारा 69, 352, 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त धीरेन्द्र कुमार पुत्र चतर्गुन निवासी ग्राम चेरवाडीह, जो मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
धीरेन्द्र कुमार पुत्र चतर्गुन, निवासी ग्राम चेरवाडीह, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम —
उ0नि0 हंसनाथ यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र
हे0का0 रमेश चौहान, थाना कोन, जनपद सोनभद्र
हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]