भारत रत्न “डॉ बी आर अंबेडकर” जी का 70वा परिनिर्माण दिवस मनाया गया !

सोनभद्र- अनपरा समृद्ध भारत के संविधान निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने से लेकर सामाजिक समरसता के लिए समर्पित भारत रत्न “डॉ बी आर अंबेडकर” जी के परिनिर्वाण दिवस पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार के निर्देशन में अनपरा कॉलोनी स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर, श्रद्धांजलि प्रदान किया गया और कहा

डॉ बीआर अंबेडकर ने अपने अदम्य संघर्ष, अटूट संकल्प और दूरदर्शी विचारों से सदियों से वंचित दबे-कुचले, शोषित-पिछड़े वर्गों, महिलाओं एवं बॉर्डर है नेपाल का बॉर्डर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों, सम्मान और समता की ऐसी अटूट नींव रखी, जिसने भारत को एक आधुनिक, न्यायपूर्ण और संवेदनशील राष्ट्र निर्माण की दिशा दी।

भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने नए और आधुनिक भारत की वह आधारशिला रखी, जहाँ समानता, सभी प्रकार की अवसर की समानता, स्वतंत्रता का अधिकार, बंधुत्व की भावना और सामाजिक समरसता केवल आदर्श नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण का अनिवार्य मूल्य बन सके।

बाबा साहब का चिंतन, समाज सुधार की उनकी दृष्टि और न्याय के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को एक समतामूलक, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण हेतु सदैव प्रेरित करती रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, युवा मोर्चा के पूर्व जिला सह संयोजक आकाश पाण्डेय, पूर्व जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा व सभाषद नगर पंचायत शिव प्रकाश श्री, सुनील जायसवाल, सूर्यांस जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित रहें।
