थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दिनांक-01.12 .2025
थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-25.11.2025 को आवेदिका श्रीमती अन्नू सिंह पुत्र धनन्जय सिंह निवासी ग्राम करदहां थाना जलालपुर जौनपुर के द्वारा एक लिखित प्रा0 पत्र दिया गया कि दिनांक 24.11.2025 रात को अभियुक्तगण द्वारा भैस को चोरी कर लेने तथा वापस मांगने पर धमकी देने के सम्बन्ध में दाखिल किये जिस पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 427/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम 1. विजय उर्फ आलू पुत्र तेजभान वर्मा 2. शनि गुप्ता पुत्र सुधाकर गुप्ता निवासीगण ग्राम करदहां थाना जलालपुर जौनपुर पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के आधार पर धारा- 303(2) बीएनएस को लोप कर धारा- 307, 351(3) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण-
श्रीमान् क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक-01.12.2025 को ग्राम करदहाँ में हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्त विजय उर्फ आलू पुत्र तेजभान वर्मा निवासी ग्राम करदहां थाना जलालपुर जौनपुर को पुलिस हिरासत में लिया गया आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
1. विजय उर्फ आलू पुत्र तेजभान वर्मा निवासी ग्राम करदहां थाना जलालपुर जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 427/25 धारा 307,351(3) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जलालपुर जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1. एक नाजायज चाकू
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 विक्रमा प्रसाद थाना जलालपुर, जौनपुर।
2. हेड का0 अखिलेश सिंह थाना जलालपुर, जौनपुर।
3. हेड का0 बबूल यादव थाना जलालपुर, जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]