थाना सिकरारा एण्टीरोमियो पुलिस टीम द्वारा 01 मनचले को किया गया गिरफ्तार

दिनांक-30.11.2025

थाना सिकरारा एण्टीरोमियो पुलिस टीम द्वारा 01 मनचले को किया गया गिरफ्तार-

प्र0नि0 सिकरारा के नेतृत्व में थाना सिकरारा एन्टीरोमियो पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.11.2025 को अलीशाहपुर, पसीयाने के पास अजय कुमार पुत्र राजनाथ निवासी ग्राम अलीशाहपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर आने जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं पर छिटाकसी व अश्लील गाना गाने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल एण्टीरोमियो टीम के साथ मौके पर पहुँच कर घटना की सत्यता की जानकारी कर, तस्दीक किया गया तो उपरोक्त व्यक्ति द्वारा आने जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं के साथ छींटाकसी किया जाना पाया गया जिस पर तत्काल उपरोक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अजय कुमार पुत्र राजनाथ निवासी ग्राम अलीशाहपुर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-410/2025 धारा-296 बीएनएस थाना सिकरारा जौनपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 ओमप्रकाश यादव थाना सिकरारा जौनपुर।
2. उ0नि0 मनोज यादव थाना सिकरारा जौनपुर।
3. म.का. लता सिंह थाना सिकरारा जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]