थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 गुमशुदा व्यक्ति को किया बरामद
दिनांक 28.11.2025
थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 गुमशुदा व्यक्ति को किया बरामद-
प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ के नेतृत्व में थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम के द्वारा शिकायतकर्ता श्री विष्णु देव तिवारी पुत्र गौरीशंकर तिवारी, निवासी-ग्राम-डडारी, थाना-सिगरामऊ, जनपद-जौनपुर के द्वारा आज दिनांक-28.11.2025, को समय-16.30, बजे दी गयी सूचना कि आज दिनांक-28.11.2025 को समय-15.00, बजे मेरा लङका विपिन कुमार तिवारी, उम्र करीब-30, वर्ष साईकिल लेकर कहीं चला गया है बहुत खोजने पर भी कोई पता नही चल पा रहा है, जिस सूचना थाना सिंगरामऊ की पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सर्विलांस व मैनुवल तरीके से गुमशुदा का पता लगाकर थाना-करौंदीकला, जनपद-सुल्तानपुर से सकुशल बरामद कर थाना हाजा पर लाकर आवेदक श्री विष्णु देव तिवारी पुत्र गौरीशंकर तिवारी, निवासी-ग्राम-डडारी, थाना-सिगरामऊ, जनपद-जौनपुर को सकुशल सुपुर्द कर रुकसत मुहाल किया गया ।
नाम व पता गुमशुदा-
1. विपिन कुमार तिवारी पुत्र श्री विष्णु देव तिवारी निवासी-ग्राम-डडारी, थाना-सिगरामऊ, जौनपुर।
बरामद करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सै0 हुसैन मुन्तजर थाना सिगरामऊ, जौनपुर
2. का0 राजेन्द्र शुक्ला थाना सिगरामऊ, जौनपुर
3. का0 अनुराग वर्मा थाना सिगरामऊ, जौनपुर
4. का0 रोहित चौहान थाना सिगरामऊ, जौनपुर
