आज क्षेत्राधिकारी मछलीशहर सुश्री प्रतिमा वर्मा द्वारा प्र0नि0 मुंगराबादशाहपुर एवं थाना पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र मुंगराबादशाहपुर में चलाया गया व्यापक चेकिंग एवं जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर के अवसर पर आज क्षेत्राधिकारी मछलीशहर सुश्री प्रतिमा वर्मा द्वारा प्र0नि0 मुंगराबादशाहपुर एवं थाना पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र मुंगराबादशाहपुर में चलाया गया व्यापक चेकिंग एवं जागरूकता अभियान-

* अभियान के दौरान दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों की जांच की गई तथा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाकर उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए सक्षम बनाया गया। साथ ही, बिना हेलमेट चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक करते हुए निःशुल्क हेलमेट पहनाए एवं वितरित किए गए।
* क्षेत्राधिकारी महोदया ने बताया कि सड़क सुरक्षा सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना, रिफ्लेक्टर लगाना एवं यातायात नियमों का पालन करना दुर्घटनाओं में घायल होने की संभावनाओं को अत्यधिक कम करता है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमित रूप से हेलमेट का उपयोग करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
* थाना पुलिस ने आमजन को चेताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी तथा सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे जागरूकता अभियान निरंतर चलते रहेंगे।
