सोनभद्र: किशोरी नाबालिक मौसेरी बहन के सामने विवाहिता का दुष्कर्म, दो व्यक्तियों पर नामजद आरोप
सोनभद्र: किशोरी नाबालिक मौसेरी बहन के सामने विवाहिता का दुष्कर्म, दो व्यक्तियों पर नामजद आरोप

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)–किशोरी मौसेरी बहन और गोद में लिए अपनी एक वर्षित मासूम बेटी के साथ बाजार से घर लौट रही एक विवाहिता के साथ बलात्कार और गहना रुपया मोबाइल की छिनैती का मामला प्रकाश में आते ही सनसनी मच गई, डरी सहमी पीड़िता ने घटना के तीसरे दिन थाना पहुंच कर दो नामदज व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
थाना चोपन अंतर्गत एक गांव की रहनेवाली एक 28 वर्षीय विवाहिता ने दो नामदज व्यक्तियों पर आरोप लगाया हुए बताया कि बीते रविवार को मैं अपनी एक वर्षीय बेटी को गोंद में लिए हुए और अपनी मौसी की नाबालिक बेटी के साथ बाजार से 9000 रुपया निकलवाने के बाद अपने घर वापस जा रही थी कि थाना चोपन अंतर्गत कोटा गांव के टोला मझौली क्षेत्र में समय करीब शाम 6.00 बजे दो व्यक्ति जग्गू भारती और सिकंदर भारती निवासी मझौली कोटा थाना चोपन निवासी ने मेरी अबोध बेटी को गोद से छीन कर हटा दिया और मेरी मौसेरी नाबालिक छोटी बहन के सामने ही जबरदस्ती मेरा बारी-बारी से बलात्कार किया और मेरा रुपया पैसा ,कीपैड मोबाइल ,सोने का फोफी, चांदी का सिकड़ भी छीन कर ले गए तथा जाते-जाते धमकी देते गए की किसी से घटना के बारे में बताओगी तो तुम्हें जान से मार देंगे । विपक्षियों की धमकी से डरी सहमी पीड़िता ने घटना के तीसरे दिन बीते बुधवार को थाना चोपन पहुंच कर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है । पीड़िता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के दौरान दोनों नामदज व्यक्तियों द्वारा मेरे साथ मारपीट भी किया गया जिससे मेरे चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी है ।
इस संबंध में थाना प्रभारी चोपन कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है ।
