थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 03 किलो 995 ग्राम नाजायज गांजा बरामद- गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण
थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 03 किलो 995 ग्राम नाजायज गांजा बरामद-
गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण-

प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व में थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 02 अभियुक्तगण 1.गुलाम रसूल पुत्र स्व. शाह मोहम्मद, निवासी महिमापुर, थाना जलालपुर, जौनपुर, उम्र लगभग 52 वर्ष तथा 2.खेलावन सरोज पुत्र बिहार सरोज, निवासी ग्राम ओईना, थाना जलालपुर, जौनपुर, उम्र 55 वर्ष को क्रमशः 1125 ग्राम नाजायज़ गाँजा एवं 600 ग्राम नाजायज़ गाँजा के साथ मझगवां कला नहर—जलालपुर–केराकत मुख्य सड़क, बहद ग्राम मझगवां कला के पास से समय लगभग 22:45 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 431/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। तथा 01 अभियुक्त राज कुमार गौतम उर्फ साहब लाल पुत्र स्व. मुन्नी लाल, निवासी ग्राम बराई, थाना जलालपुर, जौनपुर, उम्र लगभग 59 वर्ष को 01 किलो 250 ग्राम नाजायज़ गाँजा के साथ पूरेव बैदा नहर पुलिया के पास से समय लगभग 21:30 बजे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 430/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। व 01 अन्य अभियुक्त नन्द लाल गौतम पुत्र स्व. रामनाथ, निवासी ग्राम रेहटी उसरहिया, थाना जलालपुर, जौनपुर, उम्र लगभग 59 वर्ष को 01 किलो 20 ग्राम नाजायज़ गाँजा के साथ समय लगभग 21:40 बजे, त्रिलोजन बाजार मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 429/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –
1. गुलाम रसूल पुत्र स्व0 शाह मोहम्मद निवासी महिमापुर थाना जलालपुर जौनपुर ।
2. खेलावन सरोज पुत्र बिहार सरोज निवासी ग्राम ओईना थाना जलालपुर जौनपुर ।
3. राज कुमार गौतम उर्फ साहब लाल पुत्र स्व0 मुन्नी लाल निवासी ग्राम बराई थाना जलालपुर जौनपुर ।
4. नन्द लाल गौतम पुत्र स्व0 राम नाथ निवासी ग्राम रेहटी उसरहिया थाना जलालपुर जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण—
1. 1125 ग्राम नजायज गाँजा व 600 ग्राम नाजायज गांजा ( क्रमशः अभियुक्त गुलाल रसूल व खेलावन सरोज के पास से )
2. 01 किलो 250 ग्राम नजायज गाँजा (अभियुक्त राज कुमार गौतम के पास से)
3. 01 किलो 20 ग्राम नाजायज गांजा (अभियुक्त नन्दलाल गौतम के पास से)
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
1.मु0अ0सं0 431/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर
2.मु0अ0सं0 430/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर
3.मु0अ0सं0 429/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर
अभियुक्त राजकुमार गौतम उर्फ साहब लाल पुत्र स्व मुन्नीलाल निवासी ग्राम बराई थाना जलापुर का अपराधिक इतिहास—-
1.मु0अ0सं0 380/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जलालपुर जौनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. उ0नि0 राजेश राम चौकी प्रभारी पराऊगंज, थाना जलालपुर जौनपुर।
2. उ0नि0 बलवन्ता, थाना जलालपुर जौनपुर।
3. उ0नि0 विक्रमा प्रसाद, थाना जलालपुर जौनपुर।
4. हे0का0 चन्दन सिंह, थाना जलालपुर जौनपुर।
5. हे0का0 आनन्द कुमार, थाना जलालपुर जौनपुर।
6. हे0का0 अखिलेश सिंह, थाना जलालपुर जौनपुर।
7. का0 कर्मधीर पाल, थाना जलालपुर जौनपुर।
8. का0 आलोक कुमार सिंह, थाना जलालपुर जौनपुर।
9. हो0गा0 प्रदीप दूबे, थाना जलालपुर जौनपुर।
