थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा आवदेक की किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हुई धनराशि कुल 37,250/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-

थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा आवदेक की किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हुई धनराशि कुल 37,250/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया गया वापस-

सन्तोष कुमार पुत्र हरेन्द्र प्रसाद निवासी शक्तिनगर बाजार, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के खाते से दिनांक 04.08.2025 को 37,250/-रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हो गया था जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण मे तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर श्री रामदरश राम के कुशल नेतृत्व मे थाना शक्तिनगर की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हुई कुल धनराशि 37,250/- रुपये को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते मे ट्रांसफर हुई धनराशि कुल 37,250/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना शक्तिनगर की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।

धनराशि वापस कराने वाली टीमः
01.थानाध्यक्ष रामदरश राम,थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
02.उ0नि0 रंजीत कुमार, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
03.का0 आदित्य यादव,थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।
04.का0 सुनील रावत, साइबर सेल थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।

साइबर जागरुकता हेतु अपीलः
अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ पासपोर्ट या किसी परिचित का नाम/ मोबाइल नंबर एवं बैंकिग सुरक्षा हेतु अपना अकाउंट नंबर/ नेट बैंकिंग की जानकारी/ पासवर्ड/ OTP शेयर न करें ।
अनजान क्यूआर कोड स्केन/लिंक पर क्लिक नहीं करें ।

*नोटः- साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल या नजदीकी थाने पर रिपोर्ट या cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करायें।*

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]