नगर निगम आयुक्त के अगुवाई में बस स्टैड के आस पास सब्जी, फल की दुकान लगाने वालो के लिए स्थल चिन्हित किया गया व्यवस्थित
नगर निगम आयुक्त के अगुवाई में बस स्टैड के आस पास सब्जी, फल की दुकान लगाने वालो के लिए स्थल चिन्हित किया गया व्यवस्थित
अब सड़क में अतिक्रमण कर व्यावसाय करने वालो के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाहीः-आयुक्त.
सिंगरौली 19 नवम्बर 2025/नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान के द्वारा आज बस स्टैड के आस पास के क्षेत्रो का औचक निरीक्षण कर सड़को के आस पास सब्जी, फल, चाट फुल्की का ठेला लगाने वाले के लिए स्थल निर्धारित कर निर्धारित स्थलो में दुकान लगाने की समझाईस दी गई। निगमायुक्त श्रीमती प्रधान ने उपस्थित व्यापरियों से कहा कि नगर निगम द्वारा आप लोगो के स्थल निर्धारित किया गया है वहा से ही अपना व्यापार करे उन्होने बताया कि सब्जी का बिक्रय करने वालो के लिए सब्जी मण्डी में व्यवस्था की गई वही अन्य समानो का व्यापर करने वालो के लिए भी स्थल निर्धारित किया गया है। जिसमे चाट फुल्की का ठेला लगाने वाले चौपाटी, मासालो की बिक्री करने वालो सहित मनहारी की दुकान लगाने वाले के लिए भी निगम द्वारा स्थान मुहैया कराया गया। ताकि शहर की सड़को में लगने वाले जाम से आम लोगो को निजात मिल सके।
इस संबंध में आयुक्त श्रीमती प्रधान कहा कि व्यापरियों को उनके द्वारा किए जाने वाले व्यावसाय के अनुसार स्थल निर्धारित किया गया है। उन्होने व्यापारियो से आग्रह किया है कि वे निर्धारित स्थलो पर ही अपनी दुकाने लगाये निगम द्वारा उनका पूरा सहयोग किया जायेगा। निगमायुक्त ने कहा कि इस पहल से बस स्टैंड के आसपास सब्जी और फल की दुकानों के लिए एक व्यवस्थित स्थल निर्धारित किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य विक्रेताओं को उचित स्थान प्रदान करना और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना है। साथ ही कहा कि ऐसे व्यापारी जिनके द्वारा सड़क पर अतिक्रमण का दुकान लगाये जाने की जानकारी मिलेगी उनके विरूद्ध अब कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान नगर निगम के कार्यपालन यंत्री संतोष पाण्डेय, डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित निगम का संबंधित अमला उपस्थित रहा ।
