“मिशन शक्ति” के तहत सोनभद्र पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान—महिला सुरक्षा सर्वोपरि
“मिशन शक्ति” के तहत सोनभद्र पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान—महिला सुरक्षा सर्वोपरि

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण पहल मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं जागरूकता को और अधिक मजबूत बनाने हेतु पुलिस विभाग द्वारा निरंतर सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के दिशा-निर्देशन में जिले की समस्त पुलिस इकाइयाँ—
महिला हेल्प डेस्क,
एंटी रोमियो स्क्वॉड,
मिशन शक्ति टीम,
बीट पुलिस अधिकारी,
समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा का संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।
इन कार्यक्रमों में स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामीण बस्तियों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर महिलाओं एवं छात्राओं को—
महिला सुरक्षा कानून,
ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध से बचाव,
घरेलू हिंसा से संरक्षण कानून,
महिला हेल्पलाइन 1090, 181,
साइबर हेल्पलाइन 1930,
आपातकालीन नंबर 112
के बारे में जानकारी दी जा रही है। टीमों द्वारा आत्मरक्षा के सरल उपायों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों में साहस और जागरूकता दोनों बढ़ी हैं।
थाना स्तर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति कक्ष की कार्यप्रणाली, शिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं पुलिस द्वारा की जाने वाली संवेदनशील कार्रवाई के बारे में भी महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गई।
*इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने कहा—*
“सुरक्षित महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला है। सोनभद्र पुलिस महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान का मूल उद्देश्य यही है कि हर महिला बिना भय अपनी बात कह सके और न्याय पा सके।”
*सोनभद्र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ये कार्यक्रम समाज में सुरक्षा-संवेदनशील वातावरण के निर्माण तथा महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने की दिशा में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हो रहे हैं।*
