पति ने पत्नी की गला दबा कर कि हत्या

आज दिनांक-15.11.2025 को ग्राम बराईकला थाना नेवढ़िया से अमरजीत गौतम नामक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है, सूचना पर तत्काल थाना पुलिस अधिकारियों द्वारा मौका मुयना किया गया। घटना की जानकारी से ज्ञात हुआ कि मृतका की हत्या उसके पति अमरजीत गौतम द्वारा ही गला दबाकर की गई थी। इस पूरी घटना को मृतका के पति द्वारा स्वीकार भी किया गया है और इस घटना की प्रत्यक्ष दर्शी मृतका की बेटी द्वारा भी घटना के बारे में अवगत कराया। मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया को निर्देशित किया गया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाये।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]