सीआईएसएफ इकाई एसएसटीपीएस शक्तिनगर सोनभद्र उत्तर प्रदेश ने बताया की -सीआईएसएफ ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और समावेशी बनाया पेशेवरता, संवेदनशीलता और सख्त सुरक्षा सीआईएसएफ की चुनावी तैनाती की पहचान बनी
सीआईएसएफ इकाई एसएसटीपीएस शक्तिनगर सोनभद्र उत्तर प्रदेश ने बताया की -सीआईएसएफ ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और समावेशी बनाया पेशेवरता, संवेदनशीलता और सख्त सुरक्षा सीआईएसएफ की चुनावी तैनाती की पहचान

कुश राज शर्मा
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शांतिपूर्ण, सुचारू और निष्पक्ष संचालन में अहम भूमिका निभाई है। राज्यभर में अपनी तैनाती के दौरान, सीआईएसएफ के जवानों ने उत्कृष्ट पेशेवरता, अनुशासन और संवेदनशीलता का परिचय दिया जो बल के आदर्श वाक्य “सुरक्षा और संरक्षण (Protection and Security)” की सच्ची भावना को दर्शाता है।

सीआईएसएफ की टीमों ने मतदान केंद्रों और संवेदनशील स्थलों पर सशक्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की और मतदान सामग्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई। स्थानीय पुलिस के साथ समन्वयित प्रयासों के तहत जांच अभियानों के दौरान महत्वपूर्ण बरामदगियां की गई जिनमें 37 देशी कट्टे, 07 अन्य हथियार, 116 जीवित कारतूस, *1.82 करोड़ नकद, 11.65 किलोग्राम गांजा और 5,590 लीटर अवैध शराब शामिल हैं। इन सक्रिय कदमों से पूरे चुनाव अवधि के दौरान सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान वातावरण सुनिश्चित हुआ।

सिर्फ सुरक्षा दायित्वों तक सीमित न रहते हुए, सीआईएसएफ कर्मियों ने अपने मानवीय और सेवा-भावी दृष्टिकोण से भी विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं और जरूरतमंद लोगों की सहायता की उन्हें सुरक्षित रूप से मतदान केंद्रों तक पहुँचाया और मतदान परिसरों में सहजता से मार्गदर्शन किया। उनके संवेदनशील व्यवहार ने गरिमा, सुगमता और समावेशन जैसे लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त किया, जिससे हर मतदाता आत्मविश्वास और निर्भयता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सका।
चुनाव के लिए 190 कंपनियों के सीआईएसएफ कर्मियों को तैनात किया गया था। चुनाव कर्तव्यों का प्रबंधन पूर्वी खंड के महानिरीक्षक श्री दीपक वर्मा की समय देखरेख में किया गया। श्री अमित माथुर, उप महानिरीक्षक (EZ-1), पटना इस तैनाती के नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवार पर्यवेक्षण के लिए स्थापित सुदृढ़ निगरानी प्रणाली ने बेहतर समन्वय और प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया।
कानून प्रवर्तन में कठोरता और सेवा में करुणा के अद्भुत समन्वय के साथ, सीआईएसएफ ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वह न केवल राष्ट्र की महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा के प्रति समर्पित है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता की रक्षा में भी उतनी ही दृढ़ता से कार्यरत है।
