बिना नम्बर प्लेट/ नम्बर प्लेट छिपाकर चलने वाले ट्रकों/डम्फरों के विरुध्द अभियोग पंजीकृत
बिना नम्बर प्लेट/ नम्बर प्लेट छिपाकर चलने वाले ट्रकों/डम्फरों के विरुध्द अभियोग पंजीकृत

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा द्वारा रोड पर बिना नम्बर प्लेट/नम्बर प्लेट छिपाकर चलने वाले वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस द्वारा दिनांक 13.11.2025 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को नम्बर प्लेट अपसारित/ विलोपित कर परिवहन करने के सम्बन्ध मे थाना चोपन पर मु0अ0सं0 414/25 धारा 318(4),346 BNS पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया है । अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम का विवरणः-
01. कुमुद शेखर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र मय हमराह।
02. उ0नि0 आशीष पटेल चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र मय हमराह ।
