श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान तीलकधारी सिंह इण्टर कालेज , जौनपुर मे जागरुकता कार्यक्रम किया गया

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान तीलकधारी सिंह इण्टर कालेज , जौनपुर मे जागरुकता कार्यक्रम किया गया । साथ ही पुरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन मे प्रवर्तन की कार्यवाही में 901 वाहनों का चालान किया गया”

आज दिनांक 13.11.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकार यातायात, प्रभारी यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान तिलकधारी सिंह इण्टर कालेज, जौनपुर मे 500 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता कार्यक्रम, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया । व जौनपुर शहर में अभियान चलाकर लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया साथ ही पुरे जनपद में यातायात नियमों के उलंघन मे प्रवर्तन की कार्यवाही में 901 वाहनों का चालान किया गया।
यातायात माह में दिनांकः13.11.2025 को की गयी प्रवर्तन की कार्यवाहीः-
कुल चालान संख्याः–901
*बिना हेलमेट वाहन चलानाः–650
*बिना सीट बेल्ट वाहन चलानाः–17
*तीन सवारी वाहन चालानाः– 51
*यातायात नियमों का उल्लंघनः– 11
*मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलानाः–9
*खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोगः–27
*वाहन में काली फिल्म का प्रयोगः–6
*बिना डी0एल0 वाहन चलानाः– 14
*वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोगः– 2
*ओवर स्पीड वाहन चलानाः–5
*नो पार्किंगः–91
*शेष अन्य धारा मेः-18

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]