जयपुर:एक डंपर ने 17 गाड़ियों को टक्कर मारी इस घटना में 12 लोगों की मौत

राजस्थान के जयपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक डंपर ने 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ जब रोड नंबर 14 से आ रहा एक ट्रक एक पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर घुसने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, तीन घायलों को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जयपुर कलेक्टर ने बताया कि हरमाड़ा इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर के कई वाहनों से टकराने से 12 लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जयपुर के हरमाड़ा में डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
