सोनभद्र पुलिस – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन के लिए संकल्पित

“मिशन शक्ति : सशक्त नारी – सुरक्षित समाज”

“सोनभद्र पुलिस – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलम्बन के लिए संकल्पित।”

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए सोनभद्र पुलिस का समर्पित प्रयास-

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को लेकर जनपद में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में महिला सुरक्षा टीमों, एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला बीट पुलिस कर्मियों एवं थानों की महिला हेल्प डेस्कों के माध्यम से विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सहायता हेल्पलाइन (1090, 181, 1930, 112) के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए गए तथा साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया उत्पीड़न व अन्य अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने कहा कि —

“नारी शक्ति का सम्मान ही समाज की असली पहचान है।
सोनभद्र पुलिस प्रत्येक महिला की सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध है।”

मिशन शक्ति के अंतर्गत थानों में स्थापित “महिला हेल्प डेस्क” व “मिशन शक्ति केन्द” पर हर पीड़ित महिला को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, महिला पुलिस अधिकारीगण घर-घर जाकर संवाद कर रही हैं ताकि हर महिला स्वयं को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]