Amit Shah ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग में अब सिर्फ 3 दिन ही बचे हैं। प्रदेश का सियासी पारा और भी बढ़ गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुजफ्फरपुर में बड़ी चुनावी रैली की।
इस दौरान उन्होंने अनंत शाह की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी और विपक्षी महागठबंधन पर जमकर बरसे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला करते हुए उन्होंने पीएम मोदी और नीतीश कुमार की तारीफों के पुल बांधें।
गृहमंत्री ने जनता से एनडीए को भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुए कहा कि इस बार वोट किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं करें। उन्होंने कहा कि अपना वोट इस बार बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए करें। पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश बाबू के हाथ मजबूत करिए, ताकि विकसित बिहार का सपना पूरा हो सके।
Amit Shah ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी
बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या पर शनिवार को कहा था कि जो भी हुआ दुखद है। दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि, मुजफ्फरपुर की रैली में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कानून राज की बात की। उन्होंने इशारों में संकेत दे दिया कि भ्रष्टाचार और अपराध के लिए एनडीए सरकार में कोई टॉलरेंस नहीं है।
