थाना बरसठी पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया गया-
थाना बरसठी पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया गया-
प्रभारी निरीक्षक थाना बरसठी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के दिनांक-24.10.2025 को गुमशुदा बालक अभिनव सरोज पुत्र रंग बहादुर सरोज उम्र करीब 15 वर्ष निवासी ग्राम कांटी थाना बरसठी जिला जौनपुर के सम्बन्ध में वादिनी केसा देवी पत्नी रंग बहादुर सरोज ग्राम कांटी थाना बरसठी जौनपुर के दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-222/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । थाने की क्राइम टीम व उ0नि0 श्री ओमप्रकाश पाण्डेय के अथक प्रयास से गुमशुदा अभिनव सरोज को उसके माता-पिता की मौजूदगी मे जंघई रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।
बरामद गुमशुदा का विवऱण-*
अभिनव सरोज पुत्र रंग बहादुर सरोज उम्र करीब 15 वर्ष निवासी ग्राम कांटी थाना बरसठी जिला जौनपुर।
गुमशुदा के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमा–
मु0अ0सं0-222/2025 धारा-137(2) बीएनएस थाना बरसठी जनपद जौनपुर
बरामदगी करने वाली टीम-
प्रभारी निरीक्षक श्री देवानन्द रजक थाना बरसठी जौनपुर।
उ0नि0 श्री ओमप्रकाश पाण्डेय थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
का0 वकील चौहान थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
का0 संदीप पटेल थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
का0 शेरबहादुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
