कलेक्टर को मुख्य सचिव बनकर फर्जी फोन करने वाले आरोपियों को भेजा गया जेल
कलेक्टर को मुख्य सचिव बनकर फर्जी फोन करने वाले आरोपियों को भेजा गया जेल

सिंगरौली 29 अक्टूबर 2025 / विगत दिवस फर्जी मुख्य सचिव बनकर कलेक्टर श्री गौरव बैनल को फोन लगाने वाले आरोपियों को गिरफ़्तार कर भेजा गया जेल। कलेक्टर श्री बैनल के शासकीय मोबाइल नंबर पर फर्जी व्यक्तियों द्वारा फोन लगा कर स्वयं को प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया यानी मुख्य सचिव बनकर फोन किया गया था। सरकारी स्कूलों के मरम्मत एवं विद्युतिकारण के कम की मांग की गई थी। कलेक्टर ने इसे फर्जी मानते हुए तत्काल पुलिस को अवगत कराया एवं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर धारा 204, 319 बी.एन.एस एवं धारा 66 डी आई.टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेजा दिया गया है।
कलेक्टर ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह के फर्जी एवं सिंधगत व्यक्तियों के फोन आने पर घबराएं नहीं बल्कि अपने नजदीकी थाने में तत्काल सूचना दें।
