उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा पर्व का हुआ समापन

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा पर्व का हुआ समापन।

नगर पंचायत सहित समाजसेवी संस्थाओं द्वारा छठ घाट पर दूध और चाय की निःशुल्क की गई थी व्यवस्था ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

चोपन/सोनभद्र – लोक आस्था का महापर्व छठ उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का त्योहार सकुशल संपन्न हुआ तीन दिनो के कठिन निराजल ब्रत के बाद मंगलवार की सुबह जैसे ही भगवान भास्कर की लालिमा पहाड़ों को चिरती हुई बाहर निकली आस्था का हुजुम अपने को रोक नहीं पाया पुत्र की दीर्घायु की कामना लिए व्रत की महिलाओं ने उदित भगवान भास्कर को गाय के दूध से

अर्ध देने के बाद अपने परिजनों के साथ सामूहिक रुप से हवन पूजन किया इसके साथ ही सूर्य उपासना का व्रत समाप्त हो गया एक बार फिर आस्था हर पहलू पर भारी रही कुछ ऐसा भी दृश्य देखनो को मिला जहां पुरुषों व महिलाओं द्वारा घाट स्थल पर दंडवत करते हुए पहुंचे हालांकि उससे कम रोमांच आम श्रद्धालुओं मे नहीं था मौजूद लोगों ने दंडवत करते हुए व्रतियों के सामने स्वय के संसाधनों से सफाई करते नजर आए क्या छोटा क्या बड़ा हर कोई आस्था के इस सैलाब में अपने अपने अंदाज से गोते लगाते हुए देखे गए सोन

नदी के तट पर पूरी रात झालरों कि टिम टिमाहट व हाई मास्क लाइटो की प्रकाश से सोन नदी की लहरें मानो अठखेलिया खेल रही हो आस्ताचल सूर्य को अर्घ देना और उदित भगवान भास्कर को अर्घ्य देने की इंतजार में रात कब गुजर गई पता ही नहीं चला छठ घाट को सवारने और सजाने मे आदर्श नगर पंचायत के कर्मचारियो ने अथक मेहनत किया। वही छठ घाट पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था जहां सुप्रसिद्ध सुफी गायक बलवंत सिंह, तबला वादक वायरल ब्वाय रूद्राशं सिंह,पारूल नंदा व विनित सिंह ने अपने अपने अंदाज में प्रस्तुति देकर एक अलग ही छटा बिखेरा। चेयरमैन उस्मान अली ,अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह पटेल,राजा मिश्रा व सुनील सिंह द्वारा कलाकारों को अंगवस्त्र ल मोमेंटो देकर सम्मानित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छठ घाट पर समाजसेवी संगठनो द्वारा भी निःशुल्क दुध और चाय की व्यवस्था की गई थी।

छठ घाट पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से फायरब्रिगेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही घाट के चारो तरफ गोताखोर नौका लेकर मुस्तैद रहे वहीं सुबह पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह, उपजिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह की भी उपस्थिति रही। थाना प्रभारी निरिक्षक कुमुद शेखर सिंह भारी संख्या में पुलिस एवं पीएससी तथा महिला पुलिस के साथ चक्रमण करते रहे। नगर पंचायत के अध्यक्ष उस्मान अली ने शांतिपूर्ण ढंग से छठ पूजा सम्पन्न कराने के लिए सभी कर्मचारियों, सम्मानित सभासदों एवं नगर की जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सभासद दिव्य विकास सिंह ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, सुनील तिवारी ,संतोष साहनी,दया सिंह, प्रदीप अग्रवाल, डॉ बृजेश सिंह,रोहित बिंद,फूलचंद चौधरी, राधारमण पांडेय, रामपरिखा विश्वकर्मा, विमल शाहा, रजनीकांत सिंह, दिनेश गर्ग, घनश्याम चौधरी, नागेंद्र यादव,नरेश यादव, सलीम कुरैशी, लिपिक अंकित पाण्डेय, मनोज शुक्ला,इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]