मधुपुर छठ पूजा-डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली

मधुपुर छठ पूजा-डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली

रविन्द्र कुमार मोदनवाल, क्राइम एडिटर/मधुपुर

जनपद सोनभद्र के मधुपुर में सोमवार को छठ पूजा पर डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्ध्य देने के साथ आस्था व श्रद्धा से छठ पूजा महापर्व मनाया गया । सोमवार को शाम 4 बजे मधुपुर के तालाब पर स्थित घाटों पर व्रती महिलाएं परिजनों के साथ अपने अपने घरों से फल फूल व पूजा की सामग्री को सिर पर रखकर छठ गीत गाते हुए ढोल,नगाड़ों,डी जे के साथ लोगो की भीड़ छठ घाट पर जुटनी शुरू हो गई ।

व्रती महिलाओं ने तालाब में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया । तालाब पर छठ पूजन के समय श्रद्धालुओं की भारी मात्रा में भीड़ रही । छठ पूजा को लेकर तालाब के पानी में उतरने के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन और मधुपुर ग्राम प्रधान ने पर्याप्त इंतजाम किये थे । तालाब के चारों ओर साफ सफाई करने के साथ घाटों को बराबर किया गया था ।

तालाब में एक नाव हमेशा घूम रहा था वही तालाब के गहरे एरिया में जाने का सूचना बोर्ड व रस्सी और बांस से बेरिकेटिंग किया गया था । मौके पर सुकृत चौकी प्रभारी रविकान्त मिश्र अपने दल बल के साथ घाट के चारो तरफ कड़ी निगरानी में लगे हुए थे ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]