थाना जुगैल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार-
थाना जुगैल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना जुगैल पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।
आज दिनांक 26.10.2025 को थाना जुगैल प्रभारी निरीक्षक श्री नागेश कुमार सिंह मय हमराह उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 श्री उमाशंकर गिरी, हे0का0 शिवदास यादव तथा का0 दीपक कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 118/2025, धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित चार अभियुक्तों को महलपुर तिराहा से समय 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1. मनोज यादव पुत्र लक्ष्मण यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम अगोरी खास टोला बिजौरा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
2. रामप्रताप यादव पुत्र शिवमुनी यादव उर्फ शिवमनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम अगोरी खास टोला बिजौरा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
3. राममूरत उर्फ लल्लू यादव पुत्र लक्ष्मण यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम अगोरी खास टोला बिजौरा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
4. कतवारू कोल उर्फ कमला पुत्र लालजीव कोल, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी ग्राम अगोरी खास टोला बिजौरा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, थाना जुगैल, सोनभद्र।
2. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, थाना जुगैल, सोनभद्र।
3. उ0नि0 उमाशंकर गिरी, थाना जुगैल, सोनभद्र।
4. हे0का0 शिवदास यादव, थाना जुगैल, सोनभद्र।
5. का0 दीपक कुमार, थाना जुगैल, सोनभद्र।
