थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने कनेरा पुलिया के पास जुआ के फड़ में मारा छापा, जुंवा खेल रहे 13 जुंवारी किए गिरफ्तार, ₹48650 नगद राशि, 8 मोबाइल कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति बरामद

थाना बड़ा मलहरा पुलिस ने कनेरा पुलिया के पास जुआ के फड़ में मारा छापा, जुंवा खेल रहे 13 जुंवारी किए गिरफ्तार, ₹48650 नगद राशि, 8 मोबाइल कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति बरामद

छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इस हेतु पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा पुलिस टीम गठित की गई है।

थाना बड़ा मलहरा पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान सागर कानपुर हाईवे में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान बड़ा मलहरा कनेरा पुलिया के पास पहुंची। जुआ के फड़ में हार जीत का दाव लगा रहे 13 जुंवारी को पकड़ा गया। जुंवारी एवं जुआ के फड़ से 48650 रुपये नगद राशि, 8 मोबाइल फोन एवं ताश की गड्डी, कुल संपत्ति कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बरामद की गई।
जुंवा खेल रहे 13 जुंवारी-
1. रविंद सिंह बुंदेला पिता छत्रसाल सिंह बुंदेला निवासी सोनी मुहल्ला वार्ड नं. 08 बडामलहरा
2. मनी अग्रवाल पिता धनीष अग्रवाल निवासी वार्ड नं. 05 बडामलहरा
3. पप्पू साहू पिता रामचरण साहू निवासी वार्ड नं. 10 बडामलहरा,
4. अजय सिंह परमार पिता अरविंद सिंह परमार निवासी वार्ड नं. 06 बडामलहरा,
5. शिवम राजा पिता गिन्नी राजा निवासी वार्ड नं. 11 बडामलहरा
6. दीपेंद सिंह पिता भगवत सिंह परमार निवासी वार्ड नं. 11 बडामलहरा
7. शिवाजी सिंह पिता शंकर प्रताप सिंह निवासी ओमनगर कलोनी बडामलहरा
8. अनुज राजा पिता हिंद प्रताप सिंह बुंदेला निवासी वार्ड नं. 10 बडामलहरा
9. अनमोल सिंह परमार पिता अवीर सिंह परमार निवासी वार्ड नं. 11 बडामलहरा
10. सौरभ प्रताप सिंह पिता सुरेंद सिंह निवासी वार्ड नं. 10 बडामलहरा
11. अरमान बुंदेला पिता अमर प्रताप बुंदेला निवासी वार्ड नं. 10 बडामलहरा
12. देशराज सिंह परमार पिता बाबू राजा परमार निवासी गौरा बडामलहरा
13. रोहित बुंदेला पिता आनंद सिंह बुंदेला निवासी वार्ड नं. 12 बडामलहरा थाना बडामलहरा जिला छतरपुर (म.प्र.)
के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला, प्रधान आरक्षक संदीप, आरक्षक सोनू, सतीश, विनोद, मलखान, निशांत, लोकेंद्र,गजराज, हरीश की भूमिका रही।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]