थाना कोन पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

थाना कोन पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषक वर्मा के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोन पुलिस द्वारा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा0 न्यायालय भेजा गया।

दिनांक 22.10.2025 को वादी मुकदमा आवेदिका निवासिनी खेमपुर थाना कोन जनपद सोनभद्र द्वारा थाना कोन पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया कि उसकी पुत्री उम्र करीब 03 वर्ष को ग्राम देवाटन निवासी एक बाल अपचारी (उम्र करीब 15 वर्ष) बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर गलत काम किया है। इस पर थाना कोन पर मु0अ0सं0 227/2025 धारा 137(2), 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम द्वारा अथक प्रयास से अभियुक्त बाल अपचारी को दिनांक 24.10.2025 को करबला कोन वाले रास्ते से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
बाल अपचारी (उम्र करीब 15 वर्ष) ।

अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01. प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन जनपद सोनभद्र ।
02. हेड कांस्टेबल मुजमिल खां थाना कोन जनपद सोनभद्र ।
03. का0 अविनाश यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र ।
04. का0 अभय कुमार थाना कोन जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]