घर में आग लगने से कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल का निधन…….

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंदौर के उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल का निधन हो गया है. देर रात उनके घर में आग लग गई थी. दम घुटने के कारण कांग्रेस नेता की मौत हो गई. इस हादसे में उनकी पत्नी रेखा अग्रवाल और दोनों बेटियां सौम्या और मायरा गंभीर रूप से घायल हैं.प्रवेश अग्रवाल की मौत इलाज के दौरान हुई. उनकी पत्नी रेखा अग्रवाल की हालत गंभीर है. दोनों बेटियों को भी प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रवेश अग्रवाल सुड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका पर मौजूद ऑटोमोबाइल शोरूम के ऊपर ही पेंट हाउस में रहते थे. पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है.प्रवेश अग्रवाल के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि इंदौर में आग लगने की दुर्घटना में कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के निधन और उनकी पत्नी के गंभीर रूप से अस्वस्थ होने का समाचार सुनकर अत्यंत पीड़ा हुई. प्रवेश अग्रवाल कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे. परिवार के अन्य सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है.
