थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मारपीट/हत्या के प्रयास से संबंधित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

दिनांक- 23.10.2025

पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में दिनांक-23.10.2025 को थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा मारपीट/हत्या के प्रयास से संबंधित 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 06/06/2025 को रामसागर पासवान पुत्र स्व0 भारत पासवान निवासी भदोही थाना मालीपुर जनपद अंबेडकर नगर द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 191/2025 धारा 191(2),191(3),115(2),352,351(3),109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत था।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 23.10.2025 को उ0नि0 मुन्ना लाल शर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. कार्तिक पांडेय 2. सत्यम पांडेय पुत्र गण धर्मेंद्र पांडेय निवासी गांव ताखा पूरब (शिवपुर) थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को चिरैया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ का विवरणः-
अभियुक्त द्वारा पूछने पर अपनी गलती की माफी मांग रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1.कार्तिक पांडेय
2.सत्यम पांडेय पुत्र गण धर्मेंद्र पांडेय निवासी गांव ताखा पूरब (शिवपुर) थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1.प्र0 नि0 के0के0सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 मुन्ना लाल शर्मा थाना शाहगंज जौनपुर।
3.का0 अमन यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
4.का0 अमरनाथ यादव, का0 शशि चौहान, का0 धर्मेंद्र सिंह थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]