थाना मऊ पुलिस ने 01 अभियुक्त को 01 अवैध देशी तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

थाना मऊ पुलिस ने 01 अभियुक्त को 01 अवैध देशी तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में उ0नि0 मुन्नीलाल तथा उनके हमराहीगण द्वारा अभियुक्त मनीष कुमार शुक्ला उर्फ पप्पू पुत्र प्रभुदयाल शुक्ला निवासी अटलनगर थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मऊ में धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]