दीपावली पर एकनाथ शिंदे का शुभकामना संदेश…….

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को दीपावली के अवसर पर किसानों, महानगरपालिका कर्मचारियों और ठाणे की जनता को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि इस बार की दीपावली हर वर्ग के लिए खुशहाली लाएगी, क्योंकि सरकार ने किसानों और कर्मचारियों के हित में कई कदम उठाए हैं.शिंदे ने आगे कहा कि जनता उन लोगों को सबक सिखाएगी जो शिवसेना के मूल्यों और आनंद दिघे जैसे नेताओं का अपमान करते हैं.शिंदे ने कहा कि कुछ जगहों पर खुशी का माहौल है, तो कुछ जगहों पर विपदा की स्थिति है. किसान मुश्किलों से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि उनकी दीपावली काली न हो. उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है और संकट से उबरने में उनकी मदद कर रही है. मैं किसानों को शुभकामनाएं देता हूं, यह दीपावली उनके जीवन में सुख और समृद्धि लाए.
