जनपदीय एसओजी/सर्विलांस व थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर व अन्य सामान की बरामदगी कर घटना का सफल अनावरण किया गया
दिनांक 18-10-2025 जनपद सिद्धार्थनगर
जनपदीय एसओजी/सर्विलांस व थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर व अन्य सामान की बरामदगी कर घटना का सफल अनावरण किया गया ।
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद लाइसेंसी शस्त्र रिवाल्वर नंम्बर P8959 शस्त्र अनुज्ञप्ति संख्या 354 थाना इटवा 06 अदद खोखा कारतूस 32 बोर, दो अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन (चोरी का) ₹700 नगद बरामद किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना का अनावरण करने वाली टीम को ₹ 20,000/- पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
दिनांक 09/10.08.2025 की रात्रि में राहुल कुमार पाठक पुत्र श्री हरी प्रकाश पाठक निवासी सहदेईया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के घर कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा घर के पीछे से छत के रास्ते घर मे घुस कर आलमारी बक्सा व अटैची का ताला तोड़कर एक अदद् लाइसेंसी शस्त्र रिवाल्वर नंम्बर P8959 शस्त्र अनुज्ञप्ति संख्या 354 थाना इटवा 06 अदद कारतूस व 02 अदद मोबाइल और कुछ नगद रुपये चोरी कर लिये थे जिसके संबंध मे थाना इटवा पर दिनांक 10.08.2025 को मु0अ0सं0 146/2025 धारा 331(4),305(A) बीएनएस पंजीकृत किया गया, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना के अनावरण हेतु एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था । डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन पर व सुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा के कुशल नेतृत्व में जनपदीय एसओजी व थाना इटवा पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 146/2025 धारा 331(4),305(A) बीएनएस से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त शिवराम यादव पुत्र नामी यादव निवासी पिपरा पाण्डेय थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को दिनांक 17.10.2025 को करहिया पुल के पास रमवापुर जाने वाली सड़क के पास से समय करीब 19:40 बजे गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मु0अ0सं0 146/2025 धारा 331(4),305(A),317(2)बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट मे आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना का अनावरण करने वाली टीम को ₹ 20,000/- पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.शिवराम यादव पुत्र नामी यादव निवासी पिपरा पाण्डेय थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
बरामदगी का विवरण-
01.एक अदद लाइसेंसी शस्त्र रिवाल्वर नंम्बर P8959 शस्त्र अनुज्ञप्ति संख्या 354 थाना इटवा 06 अदद खोखा कारतूस 32 बोर ।
02.दो अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन (चोरी का) व ₹700 नगद ।
पुछ-ताछ का विवरण- पूछताछ किया गया तो पकड़े गये अभियुक्त शिवराम ने बताया कि साहब दिनांक 09.08.2025 की रात में ग्राम सहदेईया गांव के तरफ मैं व मेरा एक साथी चोरी करने के नियत से घुम रहे थे तभी देखा कि सामने रोड़ पर स्थित बने एक घर के पीछे ऊपर की सीढ़ी का दरवाजा खुला है हम दोनों उस घर के पास जाकर देखे घर के लोग घर के बाहर सो रहे थे फिर हम दोनों ने दरवाजे पर हाथ से धक्का दिया तो दरवाजा खुला मिला फिर हम दोनों घर के अन्दर चुपके से घुस गये और घर में रखे कीमती सामानों की तलाश करने लगे कि डेहरी के ऊपर रखा एक सूटकेश मिला जिसको उठा लिये वहीं कमरे की खिड़की के पास बच्चे सो रहे थे उसी खिड़की पर दो मोबाईल फोन व एक टैबलेट रखा था जिसको हम दोनों ने उठा लिये । सभी सामान लेकर हम लोग खिड़की से घर के बाहर 50 -60 कदम दूर बाग में अन्दर ले जाकर सूटकेस को खोलकर देखा तो सूटकेश में कुछ कागजात व यह रिवाल्वर मिला जिसको मैं अपने पैण्ट में खोस लिया तथा कागज, सूटकेश को वहीं फेंक दिया तथा जाते समय रास्ते में ही कहीं खेत में टैबलेट खिसक कर गिर गया जिसे हम लोग तलाशे लेकिन नहीं मिला फिर हम लोग पकडण्डी व सिवान के रास्ते अपने गांव चले गये तथा एक मोबाईल मै और एक मोबाईल मेरा साथी ले लिया तथा उक्त रिवाल्वर मै अपने पास रख लिया जिसको आज मै लेकर बाहर भागने के फिराक मे था कि आप लोगो द्वारा मुझे पकड़ लिया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.नि0 बृजभान यादव प्रभारी थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
2.उ0नि0 जीवन त्रिपाठी एसओजी प्रभारी मयफोर्स जनपद सिद्धार्थनगर ।
3.उ0नि0 हरेन्द्र चौहान सर्विलांस प्रभारी जनपद सिद्धार्थनगर ।
4.मु0आ0 राजीव शुक्ला, मनोज राय, दिलीप कुमार, आशुतोषधर दूबे, जनार्दन आरक्षी वीरेंद्र तिवारी, रोहित चौहान, सत्येन्द्र यादव, छविराज यादव, एसओजी टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
5.का0संजीव कुमार, राकेश मौर्या, नरेन्द्र देव चौहान थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर ।
