भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन सवेतन अवकाश की घोषणा की……

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में सभी मतदाताओं को वोट डालने का अवसर सुनिश्चित करने के लिए मतदान के दिन सवेतन अवकाश (पेड लीव) की घोषणा की है।बिहार विधानसभा के आम चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर, 2025 (गुरुवार) और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर, 2025 (मंगलवार) को होगा। इसके साथ ही, 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी 11 नवंबर, 2025 को ही आयोजित किए जाएंगे। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 बी के तहत, कोई भी व्यक्ति जो किसी व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक उपक्रम या अन्य प्रतिष्ठान में कार्यरत है, वह लोकसभा या राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की विधानसभा चुनाव में मतदान करने का हकदार है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]