थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 11 बोरियों में कुल 01 कुंतल अवैध पटाखा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 11 बोरियों में कुल 01 कुंतल अवैध पटाखा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आगामी पर्व दिवाली/छठ पूजा के दृष्टिगत धर्मशाला चौराहे पर अवैध पटाखों की दुकानों और भंडारण की जांच की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर प्रभा गेस्ट हाउस के पास, ब्रह्मनगर जाने वाले मोड़ से एक टोटो में अवैध पटाखे ले जाते हुए छोटू पुत्र सीरी निवासी ग्राम केवटी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र को पकड़ा गया। उसके कब्जे से कुल 11 बोरियों में लगभग 01 कुंतल भिन्न-भिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹2,50,000/- है। बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 1048/2025, धारा 9 ख(1)ख विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही जारी है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि यह पटाखा सूरज कुमार पुत्र बंशीलाल निवासी घोरावल रोड, धर्मशाला, थाना रॉबर्ट्सगंज का है। टोटो से पकड़े गए बोरियों में रखे पटाखों के संबंध में आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा सका।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
छोटू पुत्र सीरी निवासी ग्राम केवटी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
उम्र: लगभग 35 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण:
कुल बोरियों की संख्या: 11
मात्रा: लगभग 01 कुंतल अवैध पटाखा
अनुमानित कीमत: ₹2,50,000/-
बरामदगी में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
1.प्रभारी निरीक्षक श्री माधव कुमार सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।
2.उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।
3.हे0का0 नन्दलाल, का0 आकाश, का0 शिवम सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।
