थाना घोरावल पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना घोरावल पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 16.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक अपराध थाना घोरावल श्री शमशेर यादव मय हमराह फोर्स के वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 206/2025 धारा 70 बीएनएस व 5g/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम औराही थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र 20 वर्ष को खुटहा बाईपास थाना घोरावल क्षेत्रान्तर्गत से समय करीब 10:40 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के गंभीर अपराध में मुकदमा पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा० न्यायालय भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
नाम – दीपक कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी – ग्राम औराही, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र उम्र – 20 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. निरीक्षक श्री शमशेर यादव, प्रभारी निरीक्षक अपराध, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 अनिरुद्ध कुमार, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
3. का0 मोहित सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र।
